फिरोजाबाद के थाना दक्षिण थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ससुराल आए जीजा ने अपनी साली के साथ ऐसी हरकत कर डाली, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। वो अपनी पत्नी को लेने आया था। ससुराल वालों ने तबीयत का हवाला देते हुए जब पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया, तो उसने सारा गुस्सा अपनी साली पर उतार दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मथुरा का रहने वाला है आरोपी अजय सिंह
हिमायूंपुर थाना दक्षिण निवासी सत्य प्रकाश की बड़ी बेटी उमा की शादी मथुरा निवासी अजय सिंह के साथ हुई है। दोनों में विवाद होने पर उमा अपने मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार रात अजय अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। उमा की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर अजय काफी नाराज हो गया।बेटे के दवा दिलाने जा रही थी साली
उमा की छोटी बहन प्राची उसके बेटा आयुष को दवा दिलाने को जा रही थी। तभी अजय ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उमा से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गई। शोर-शराबा की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

