फर्जी डिग्री मामले में यूपी कैबिनेट द्वारा जेएस यूनिवर्सिटी की मान्यता समाप्त किए जाने के निर्णय के बाद कैंपस में अफरा-तफरी है। यहां पढ़ रहे हजारों छात्र और उनके अभिभावक भविष्य को लेकर गहरे संकट में हैं।
शुक्रवार को लगभग 700 परीक्षार्थियों ने जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान की परीक्षा दी, लेकिन उनके चेहरों पर भविष्य को लेकर डर साफ दिखाई दिया। इधर, आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के रजिस्ट्रार अजय मिश्रा का कहना है कि शासन की ओर से उनको अभी तक कोई भी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश आने पर ही पता लगेगा कि विवि को क्या-क्या करना है। आदेश प्राप्त होने के बाद ही प्राप्त जेएस विवि से दस्तावेज लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

