आगरा के जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं कंधों पर ढोई जा रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि जिला अस्पताल में ली गई एक तस्वीर बयां कर रही है।
शुक्रवार को बसई के विपिन अपने पैर का प्लास्टर करवाने के लिए यहां आए थे। प्लास्टर करवाने के बाद जब वह वापस जाने लगे तो उन्हें कोई व्हीलचेयर नहीं मिली, जिसके बाद उनके भाई ने उन्हें कंधे पर उठाया और ऐसे ही उन्हें अपने साथ बाहर ले गए।
जिला अस्पताल में चलने में असमर्थ मरीजों के लिए प्रवेश द्वार पर व्हीलचेयर का इंतजाम होना चाहिए लेकिन मौके पर कोई भी व्हीलचेयर नहीं मिली। ऐसे में कई ऐसे मरीज होते हैं जो अपनों के साथ या तो कंधे पर या किसी दूसरे सहारे से चलकर जाते हैं। इस संबंध में सीएमएस जिला अस्पताल राजेंद्र अरोरा ने बताया कि अस्पताल के दोनों दरवाजों पर व्हीलचेयर उपलब्ध हैं।