लखनऊ। उप्र की योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने के फैसले को मंजूरी दे दी है।
सीएम योगी की इस घोषणा से राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों को राहत मिली है। इसके पहले सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के कारण एक दिन पहले बोनस देने को मंजूरी दे दी है।
इस संबंध में लिए गए निर्णय को एक्स पर जारी करते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं,
स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है।
#UPCM @myogiadityanath ने प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष… pic.twitter.com/TYUVhZLmki
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2024
किस कर्मचारी को कितना मिलेगा बोनस
कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष बोनस दिया जाता है। पुरानी पेंशन पाने वालों के लिए बोनस का प्रावधान अलग है जबकि नई पेंशन पाने वालों के लिए या व्यवस्था अलग है।
नई पेंशन (NPS) पाने वाले कर्मचारियों के अकाउंट में सीधे लगभग ₹7000 आते हैं। जबकि पुरानी पेंशन (OPS) पाने वाले कर्मचारियों के अकाउंट में 1800 रुपए आते हैं। बोनस का बचा हुआ ₹5100 रुपया उनके जीपीएफ अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।
सरकार क्यों देती है बोनस
माना जाता है कि यह बोनस कर्मचारियों के लिए दीपावली का एक खर्च है जो हर साल सरकार उनको देती है।गजेटेड ऑफीसरों को इस सुविधा से वंचित किया जाता है। सुविधा केवल कर्मचारियों के लिए होती है जो राजपत्रित नहीं है।