बदायूं के 23 श्रद्धालुओं में 14 लोग नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इन 14 लोगों को लेकर काठमांडू से पहली फ्लाइट ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी। यह फ्लाइट दोपहर करीब 12.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दूसरा जत्था दोपहर दो बजे रवाना होकर शाम करीब चार बजे दिल्ली पहुंच जाएगा।
ये श्रद्धालु बीते सात सितंबर को हवाई जहाज से नेपाल पहुंचे थे। वहां पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुरी तथा मुक्तिधाम के दर्शन के लिए काठमांडू गए थे। हिंसक प्रदर्शन होने के कारण वहां फंस गए थे। उन्होंने कठिन समय गुज़ारा। अब भारत सरकार, भारतीय दूतावास और नेपाल प्रशासन की मदद से उनकी सकुशल वापसी की व्यवस्था की गई। जिसके बाद उनको वहां से सुरक्षित रवाना किया गया।
श्रद्धालुओं को दिल्ली से घर तक लाने के लिए बदायूं से भाजपा नेता अपने-अपने वाहनों से दिल्ली पहुंच गए हैं। करीब एक बजे श्रद्धालुओं को लेकर इस्लामनगर के लिए रवाना होंगे। परिजन अपनों के आने का इंतजार व स्वागत करने की तैयार कर रहे हैं।