नई दिल्ली। बी-टाउन के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन बड़े पर्दे पर आशिकी लड़ाने आ रहे हैं। आशिकी 3 में कार्तिक को पहली बार प्यार में मग्न होते हुए देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
आशिकी फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। अब 12 साल के बाद तीसरी फिल्म आने जा रही है। दूसरे पार्ट की तरह तीसरे में भी स्टार कास्ट एकदम अलग हो गई। इस बार बड़े पर्दे पर कार्तिक आर्यन की आशिकी देखने को मिलेगी।
कब शुरू होगी आशिकी 3 की शूटिंग?
हाल ही में डायरेक्टर अनुराग बसु ने बताया कार्तिक आर्यन ने अभी तक आशिकी 3 की शूटिंग शुरू नहीं की है। अभी फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। हम अगले महीने शूट शुरू करेंगे।
कौन है आशिकी 3 की हीरोइन?
पहले कहा जा रहा था कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ इश्क फरमाती तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। मगर अब ऐसा नहीं होगा। तृप्ति डिमरी को फिल्म से बाहर कर दिया गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल मूवी में एक्ट्रेस की बोल्ड छवि के चलते उन्हें फिल्म से बाहर किया गया क्योंकि डायरेक्टर को एक मासूम दिखने वाली अदाकारा चाहिए थी। कहा जा रहा था कि भूल भुलैया 3 में भी वह कार्तिक आर्यन के साथ काम कर चुकी थीं जिसमें उनकी जोड़ी कुछ खास नहीं लगी थी।
इन अफवाहों को बाद में अनुराग बसु ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह सारी अफवाहें बेबुनियाद हैं। तृप्ति की एग्जिट के बाद आशिकी 3 की नई हीरोइन कौन बनेगी, अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आशिकी 3 में कौन सी हीरोइन कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी, यह तो वक्त ही बताएगा।