नई दिल्लीः दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। आकाश में घने बादल छाए रहने से ही दिन में अंधेरा जैसा दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद आकाश में अचानक बादल छा गए और हवाएं चलने लगी। 3.30 बजे के बाद झमाझम बारिश होने लगी। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर बाद से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। एनसीआर में तेज़ हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और दोपहर बाद या शाम के समय 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

