ICC Test Rankings में बड़ा उलटफेर, ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म; हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज

3 Min Read
ICC Test Rankings में भयंकर उठापटक, ट्रेविड हेड की बादशाहत खत्म, अब कौन बना नंबर 1 बल्लेबाज

नई दिल्ली: आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है और इस बार बल्लेबाजों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से टेस्ट में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमाए ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को बड़ा झटका लगा है। वह तीन पायदान नीचे खिसककर सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने शानदार छलांग लगाते हुए टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज का ताज हासिल कर लिया है। जो रूट और स्टीव स्मिथ को भी ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है।

हैरी ब्रूक बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज

ताजा ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में हैरी ब्रूक 852 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है।

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी एक पायदान ऊपर चढ़कर 840 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 833 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज रेटिंग
1 हैरी ब्रूक 852
2 जो रूट 840
3 स्टीव स्मिथ 833
4 ट्रेविस हेड 819
5 टेम्बा बावुमा 775

ट्रेविस हेड सीधे नंबर-1 से नंबर-4 पर

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के लिए यह अपडेट निराशाजनक रहा। लंबे समय तक शीर्ष स्थान पर रहने वाले हेड तीन स्थान नीचे खिसककर नंबर-4 पर पहुंच गए हैं।

उनकी रेटिंग अब 819 है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 775 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिलहाल कोई बदलाव नहीं

ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुभमन गिल 743 रेटिंग के साथ सातवें और यशस्वी जायसवाल 733 रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के बाबर आजम 716 रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर हैं।

भारत-श्रीलंका टेस्ट का असर अगली रैंकिंग में दिखेगा

भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव नहीं होने की बड़ी वजह यह है कि मौजूदा अपडेट 18 अगस्त तक के प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया था। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 19 अगस्त तक चला, इसलिए उसका प्रदर्शन इस रैंकिंग में शामिल नहीं हुआ।

अब भारत-श्रीलंका टेस्ट का परिणाम और खिलाड़ियों का प्रदर्शन अगली ICC रैंकिंग में शामिल होगा। ऐसे में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और भारतीय गेंदबाजों की रैंकिंग में अगली बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share This Article
Exit mobile version