‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर ने की अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ, 21 साल पुरानी दोस्ती पर की बात

4 Min Read
'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने की अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ, 21 साल पुरानी दोस्ती पर की बात

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों गायक काजी तौकीर अपने बिंदास अंदाज की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक एपिसोड में उन्होंने सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी 21 साल पुरानी दोस्ती को याद करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।

2005 में अरिजीत को हराकर जीता था खिताब

काजी तौकीर ने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में अरिजीत सिंह और अन्य प्रतियोगियों को हराकर खिताब अपने नाम किया था। उस समय दोनों ही टीनएजर थे और शो के दौरान उनकी गहरी दोस्ती बनी, जो आज तक कायम है। खिताब जीतने के बाद काजी लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन इस साल ‘बिग बॉस 20’ में एक प्रतियोगी के तौर पर उनकी वापसी हुई और शुरुआत से ही वे अपने चुलबुले अंदाज के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

‘क्रेजीपन का बाप है अरिजीत’

हालिया एपिसोड में साथी प्रतियोगी अमन गांधी से बातचीत के दौरान काजी ने अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए कहा, “अगर मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप है।” इस पर अमन के यह पूछने पर कि क्या वे अरिजीत की बातें शांति से सुन भी लेते हैं, काजी ने जवाब दिया कि अरिजीत को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई क्या कहता है, क्योंकि वे “अलग ही लेवल के इंसान” और एक “मैड साइंटिस्ट” हैं। इसके बाद काजी ने अरिजीत के लिए फ्लाइंग किस दिया और “लव यू” कहा।

‘तुम ही हो’ गाकर दी ट्रिब्यूट

इसी एपिसोड में काजी ने अन्य प्रतियोगियों के साथ बातचीत में कहा कि वे अरिजीत सिंह का बहुत सम्मान करते हैं और अपनी तारीफ को शब्दों में बयां करना उनके लिए मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने ‘आशिकी 2’ के मशहूर गाने ‘तुम ही हो’ को गाकर अरिजीत को ट्रिब्यूट दिया।

अरिजीत ने भी जताया समर्थन

यह दोस्ती एकतरफा नहीं है। ‘बिग बॉस 20’ में काजी की एंट्री के बाद अरिजीत सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काजी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि वे अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखेंगे, क्योंकि उनका “रॉकस्टार” काजी उसी घर में है। सोशल मीडिया पर आमतौर पर कम सक्रिय रहने वाले और रियलिटी शो की दुनिया से दूर रहने वाले अरिजीत का यह समर्थन दोनों की गहरी दोस्ती को दर्शाता है।

बाकी प्रतियोगियों ने भी जताया प्यार

इसी चर्चा के दौरान यंग डीएसए और अमन गांधी ने भी अरिजीत सिंह के लिए अपना स्नेह जाहिर किया। यंग ने कहा कि वे ‘आशिकी 2’ के सिंगर से मिलना चाहते हैं, जबकि पुणे के रैपर अमन ने बताया कि अरिजीत कितनी सादगी भरी जिंदगी जीते हैं और अवॉर्ड फंक्शन व स्टेज शो में भी चप्पल पहनकर जाते हैं।

काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की यह दोस्ती 2005 से लेकर आज तक, यानी करीब 21 सालों से कायम है।

Share This Article
Exit mobile version