यूपी में शिक्षक भर्ती शुरू: 15,012 पदों पर आवेदन आज से, जानें योग्यता, फीस और परीक्षा तिथि

indianloveindia
4 Min Read
यूपी में शिक्षक भर्ती शुरू: 15,012 पदों पर आवेदन आज से, जानें योग्यता, फीस और परीक्षा तिथि

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक कुल 15,012 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिए हैं। इन पदों के लिए बुधवार, 16 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दो अलग-अलग विज्ञापनों से होगी भर्ती

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक, इन 15,012 पदों के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए गए हैं, जिनकी आवेदन प्रक्रिया भी अलग-अलग रहेगी। विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त प्राइमरी विद्यालयों में 897 सहायक अध्यापक और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक (शहरी) के 11,508 पद शामिल हैं। इन दोनों श्रेणियों के कुल 12,405 पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 16 सितंबर से शुरू हुआ है।

वहीं विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) संवर्ग के 2,607 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी।

पदों का पूरा ब्योरा

पद का नामपदों की संख्याआवेदन शुरू होने की तारीख
सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी)89716 सितंबर
सहायक अध्यापक (शहरी)11,50816 सितंबर
प्रवक्ता (पीजीटी)2,60718 सितंबर
कुल पद15,012

आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ा विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जरूर पढ़ लें।

योग्यता और उम्र सीमा

सहायक अध्यापक (शहरी) पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक के साथ बीटीसी या डीएलएड और यूपीटेट या सीटेट पास होना अनिवार्य है। इसी तरह सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) के लिए भी स्नातक, बीटीसी/डीएलएड और टीईटी पास होना जरूरी है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी, जिसमें न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु में छूट उत्तर प्रदेश UPESSC प्राथमिक शिक्षक परीक्षा नियम, विज्ञापन संख्या 05/2026 के प्रावधानों के अनुसार दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तारीख और फीस

विवरणजानकारी
आवेदन शुरू होने की तारीख16 सितंबर 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख15 अक्तूबर 2026
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख15 अक्तूबर 2026
संशोधन की अंतिम तारीख19 अक्तूबर 2026
प्राथमिक शिक्षक परीक्षा की तारीख3-4 दिसंबर 2026
सामान्य/OBC/EWS आवेदन शुल्क1,000 रुपये
SC/ST आवेदन शुल्क500 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थियों का शुल्क300 रुपये
फीस भुगतान का माध्यमडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI

TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट का पुराना फैसला

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि शिक्षक बनने के लिए टीईटी (TET) पास करना अनिवार्य होगा। अदालत ने यह भी कहा था कि अगर कोई शिक्षक नई नौकरी या प्रमोशन चाहता है, तो टीईटी पास किए बिना उसका दावा मान्य नहीं होगा।

बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई है, ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों की नजर इस पर टिकी है।

Share This Article